गढ़वा, अक्टूबर 19 -- चिनिया, प्रतिनिधि। चिनिया निवासी राजेंद्र कोरवा के पुत्र 22 वर्षीय सुशील कोरवा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। रविवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक की लापता होने से संबंधित गुमशुदगी थाना में 12 अक्टूबर को दर्ज कराया था। उसके बाद युवक की बरामदगी के लिए पुलिस का विशेष दल का गठन किया गया था। गठित दल की ओर से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। उसी क्रम में कुसुमदामर में झाड़ी से उसका शव 17 अक्टूबर को बरामद किया गया था। मामले में मृतक के पिता ने थाना में 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.