फिरोजाबाद, जुलाई 30 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिफ्तार किया है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव में वांछित हिस्ट्रीशीटर है। वह आगरा में हुई लूट का वांछित है। अभियुक्त से लूटे व चोरी किए मोबाइल, लूट के रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की बदमाश से पैंगू रोड पर किठौत मोड़ के पास मुठभेड़ हुई। सटीक सूचना पर सिरसागंज थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ वहां चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को मैनपुरी की ओर से मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वह बाइक मोड़कर भागने लगा। बारिश के कारण हड़बड़ाहट में भागते समय बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस उसे पकड़ने गई तो खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की। उसके पै...