समस्तीपुर, जुलाई 13 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एसआई अन्नू सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड 13 में छापेमारी कर सात फरार वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी में मालीनगर पंचायत के वार्ड 13 के सुखलाल महतो की पत्नी शांति देवी उर्फ सुनीता देवी, अनीता देवी, माया देवी, प्रमोद महतो, राम उदगार महतो, कौशल महतो और संजीव कुमार महतो शामिल हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार सातो वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया गया है कि सभी गिरफ्तार वारंटी एक ही परिवार के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...