जौनपुर, दिसम्बर 25 -- जफराबाद, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को मां-बाप के कातिल बेटे को कोर्ट से आठ घण्टे की रिमांड पर लिया। उसके साथ सुबह से ही गोताखोर और नाविकों की सहायता से उसकी निशानदेही पर गोमती नदी में चार स्थानों पर जाल डालकर मृतक श्यामबहादुर और उनकी पत्नी बबिता के शव के अवशेष को ढूढंती रही। फिलहाल कुछ नहीं मिला। अहमदपुर गांव के इकलौते बेटे अम्बेश कुमार ने पिता श्यामबहादुर और माता बबिता देवी की आठ दिसंबर को सिर कूचकर हत्या कर दी थी। शव को काटकर छह बोरियो में भरकर कार से ले गया और गोमती नदी के बेलांव घाट पर अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी इन्जीनियर बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधऱ पुलिस विवेचना करती रही। बुधवार को पुलिस ने पुलिस ने ...