पीलीभीत, सितम्बर 24 -- दियोरिया कला। सखियां मेला में अज्ञात चोरों ने दो महिलाओं के गले से तीन सोने के कुंडल साफ कर दिए। दो महिलाओं ने चोरों का पीछा किया पर भीड़ का फायदा उठा कर चोर गच्चा दे गए। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी एक महिला वेलावती पत्नी सीताराम निवासी महोलिया बिलसंडा को कुंडल बरामद कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के सखिया में इन दिनों काफी आना जाना है। यहां थाना बिलसंडा के ग्राम बमरोली निवासी रामनाथ की पत्नी प्यारी देवी अपनी सहेली अंजू के साथ सखिया मेला में आई थीं। तभी उच्चको ने प्यारी देवी के दोनों कुंडल व अंजू का एक कुंडल नोंच कर फरार हो गए थे। अज्ञात पर दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...