शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- मऊ रसूलपुर ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान हो रहा है। पूर्व प्रधान जलील अहमद के आकस्मिक निधन के बाद कई माह से ग्राम पंचायत समिति द्वारा ग्रामपंचायत का कार्यभार देखा जा रहा था। ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मृतक पूर्व प्रधान के पुत्र अकील अहमद सहित पांच प्रत्याशी मैदान में है। प्रधान पद के दावेदारों में शांताराम वर्मा, आरती कश्यप, जयपाल कश्यप व वरीसा खान मैदान में है। लगभग 1035 वोटर की ग्राम पंचायत में सुबह से मतदान पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारियों की देखरेख में शांति पूर्ण शुरू हुआ। मतदान में 1029 मतों में दो पोलिंग बूथों पर 806 मत पड़े। 806 मतों में 381 महिला व 425 पुरुष मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।मतदान के दौरान दोपहर तीन बजे पुलिस को मतदान में फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने एक मका...