बिहारशरीफ, मई 19 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस ने राजगीर के नौलखा मंदिर में हुए लूटकांड के उद्भेदन का दावा किया है। घटना के करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने इस संबंध में प्रेस बयान जारी किया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के 6 घंटे बाद ही लूटकांड का खुलासा कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़ा गया है। प्रेस बयान के अनुसार रात को ढाई बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बदमाशों ने गार्ड व भंडारी को बंधक बनाकर लूटकांड का अंजाम दिया था। विरोध करने पर गार्ड को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और लूटे गये रुपये बरामद कर लिये हैं। रुपये की गिनती जारी है। बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.