बरेली, फरवरी 9 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार को 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार पार्षद के चाचा समेत दोनों स्मैक तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उन्होंने जिन दो सगे भाई गुलाम साबिर और गुलाम जाबिर से स्मैक खरीदी थी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शनिवार देर रात को एएनए रोड से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक का सौदा कर रहे थाना सीबीगंज के सर्वोदय नगर निवासी पार्षद रचित गुप्ता के चाचा दिनेश गुप्ता और कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी सलमान को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सोमवार को एनडीपीएस कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को देखकर स्मैक बेचने के आरोपी मोहल्ला सराय निवासी सगे भाई गुलाम साबिर व गुलाम जाबिर फरार हो गए। प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी दिनेश गुप्ता उत्तराखंड के हरिद्व...