गुमला, दिसम्बर 5 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा रोड से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लगभग 20-25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। पकड़े गए युवकों में एक का पूर्व में भी कई बार ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों युवक ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला ला रहे थे,तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्त में आये एक युवक गुमला के कई इलाकों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था।पुलिस दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अनुमान है कि इस मामले पर शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की जा सकती है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.