जहानाबाद, नवम्बर 23 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बेलाव ग्राम निवासी विजेंद्र साव के घर कुर्की जप्ती की करवाई की गई। विजेंद्र के विरुद्ध कलेर थाना में 54/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। तब से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। न्यायालय द्वारा इसके विरुद्ध कुर्की जप्ती का वारंट निर्गत होने के बाद रविवार को कलेर पुलिस द्वारा इसके बिरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई। वहीं कलेर पुलिस द्वारा एक दूसरी करवाई इस्तेहार के रूप में की गई। जिला आरा के बजरुआ ग्राम निवासी अमरेंद्र सिंह एवं कारू सिंह के विरुद्ध कलेर थाना कांड संख्या 24/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के घर कानूनी करवाई कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...