पिथौरागढ़, जनवरी 8 -- पुलिस ने बुजुर्गो से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओं को हल किया। जनपद पुलिस इन दिनों गांवों में जाकर बुजुर्गो से मिलकर उनकी समस्या जान रही है। थानाध्यक्ष धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी व थानाध्यक्ष थल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के बुजुर्ग लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने इस दौरान बुजुर्गो की कई समस्याओं का समाधान कर शेष समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति की सूचना उसके आपातकालीन नंबर में देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.