रुद्रपुर, जनवरी 30 -- किच्छा, संवाददाता। एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गिद्धपुरी-वीरू नगला रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी पर केस दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर में दरऊ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम गिद्धपुरी-वीरू नगला रोड स्थित चकरोड के पास एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट के उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। दोनों टीमों ने मिलकर चेकिंग शुरू की। इसी बीच वीरू नगला की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर अचानक दिशा बदलकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से एक किलो 33...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.