बरेली, जून 10 -- नवाबगंज। हाफिजगंज पुलिस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि वह पश्चिम बंगाल की हैं। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को हाफिजगंज पुलिस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने हाफिजगंज और हरहरपुर मटकली गांव में कई जगह चेकिंग की। हरहरपुर मटकली गांव में टीम ने कई महिलाओं से पूछताछ की। वह बांग्लादेशी नहीं है बल्कि वह पश्चिम बंगाल की है। इसमें उप निरीक्षक दीपक वर्मा, हेड कांस्टेबल विवेक बाबू शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल रूपदेई, शिवशंकर, सचिन, महिला कांस्टेबल प्रीति थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.