कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- सेंट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से जिले की पुलिस ने 81 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मोाबइल फोन चोरी, स्नेचिंग या फिर खो गए थे। तकरीबन 20 लाख रुपये कीमत के बरामद सभी मोबाइल फोन मंगलवार को एसपी ने उनके स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिले के विभिन्न थानों पर अलग-अलग तिथियों में 81 लोगों ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने, खोने या फिर छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों व सीसीटीएनएस टीम ने सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता ली। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल से सभी 81 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। तस्दीक कर मंगलवार की दोपहर मोबाइल स्वामियों को पुलिस ऑफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.