बिहारशरीफ, मार्च 23 -- पुलिस ने बच्चे को किया बरामद, पैर में बंधा था जंजीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करंडे थाने की पुलिस ने एक बच्चे को बरामद किया है। बच्चा कुछ भी बोलने और सुनने में असमर्थ है। बच्चे के पैर में जंजीर बंधा था। बच्चे को करंडे थाना में रखा गया है और इसकी जानकारी एसपी बलिराम कुमार चौधरी को दी गयी है। पुलिस द्वारा बच्चे की तस्वीर जारी कर उसके परिवार की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...