गुमला, अक्टूबर 11 -- गुमला। पुलिस ने वर्ष 2017 के लूटकांड के फरार आरोपियों धर्मेश उरांव, करमचंद उरांव और प्रेमचंद उरांव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को टोटो थाना के एएसआई गफ्फार अंसारी और पुलिस बल ने आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार में आरोपियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में उपस्थित हों, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। तीनों आरोपी वर्ष 2017 में हुई लूट की घटना में फरार हैं और अब पुलिस उनके समक्ष उपस्थित होने की सख्त मांग कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.