बाराबंकी, फरवरी 10 -- हैदरगढ़। कस्बा में एक युवक भटकते हुए पुलिस को मिला। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि छानबीन में पता चला कि जिया मण्डल नाम का यह व्यक्ति कोलकाता प्रांत के थाना हुगकी के मोसठ जंगल का निवासी है। पुलिस ने उसके परिजनों को खोजकर थाने बुलाकर मंगलवार को उनके हवाले किया। पांच वर्ष पहले खोए बेटे को पाकर परिजन निढाल हो गए। उन्होंने हैदरगढ़ पुलिस की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...