मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- बुढ़ाना। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को पांच किलो गांजा समेत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने रात्रि में बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर सरताज उर्फ मोनू पुत्र बाबू निवासी मोर वाली प्याऊ के पास, कस्बा बुढाना को 5.092 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में भी वांछित चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने वांछित चल रहे इकराम निवासी गांव उमरपुर व फैजान निवासी गांव सिक्का जिला बागपत को भी गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.