मुजफ्फर नगर, जनवरी 10 -- शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला न्याजूपुरा में एक मकान में किराए पर रह रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस ने इंटेलिजेंस पकड़े गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पकड़े गए तीनों संदिग्धों के पास हिन्दु व मुस्लिम नाम के दो-दो आधार कार्ड मिले है। पकड़े गए संदिग्धों में दो बागपत के छपरौली व एक शामली जनपद के कैराना का रहने वाला है। एसएसपी ने भी तीनों संदिग्धों से पूछताछ की। इस संबंध में बागपत व शामली पुलिस से सम्पर्क किया गया है। शनिवार को शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने टीम के साथ मोहल्ला न्याजूपुरा में दबिश देकर एक मकान से तीन संदिग्धों को पकड़ा है। तीनों इस मकान में किराए पर रह रहे थे। 29 दिसम्बर को तीनों ने मकान को किराए पर लिया था। पुलिस पकड़े गए तीनों सदिंग्धों को लेकर थाने पर आ गयी। उनके पास...