कौशाम्बी, मार्च 31 -- करारी थाने के म्योहर गांव के मजरा लक्ष्मनपुर निवासी एक महिला ने सप्ताह भर पहले अर्का चौकी पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सहाबनपुर निवासी एक ठेकेदार उसके बेटे को मैनपुरी ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया था। इसके बाद वह मालिक से पैसा लेकर साथ गए मजदूरों को लेकर भाग गया। पीड़िता का बेटा वहीं फंसा हुआ है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। लक्ष्मनपुर निवासी सुविहिती पत्नी नारायण ने मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि सहाबनपुर निवासी सोहन उसके नाबालिग बेटे समेत कई लेबरों को मैनपुरी स्थित एक ईट भट्ठे पर काम कराने के लिए ले गया था। इसके बाद मालिक से पैसा लेकर रात में सभी लेबरों को लेकर भाग आया। इस दौरान उसके बेटा झोंकाई में था और उसे जानकारी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.