पूर्णिया, फरवरी 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। एसपी स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15 स्थित ईदगाह मैदान में रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को जागरुक करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि यदि आपके बच्चे नशे की लत में पड़ गए हैं या आपके आसपास कोई नशा का कारोबार कर रहा है तो समाज की जिम्मेदारी है कि ऐसी लोगों को चिन्हित कर पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे महंगे मोबाइल तथा मांगी बाइक का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि बच्चा कहां जाता है और क्या कर रहा है? उन्होंने कहा कि नशे की लत को पूरा करने के लिए कई बार युवक अपराध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.