घाटशिला, फरवरी 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के धोबाशोल गांव में थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरणों के साथ लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया, जबकि 25 लीटर तैयार देशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित केंदाडांगरी गांव के जंगलों में दबिश दी। वहां झाड़ियों के बीच संचालित की जा रही एक अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 गैलन ...