हापुड़, जनवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र में पुलिस कि चकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सट्टा लगाते दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। सोमवार देर रात वीआईपी रोड से नई आबादी की ओर जाने वाले कच्चा रस्ते पर सट्टा लगाते दो युवकों को चकिंग के दौरान दबोचा मौके से नगदी, कागज गट्टा और पेन बरामद किया। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार परतापुर चौराहे के पास चेंकिग के दौरान जानकारी मिली कि दो युवक जगह बदलकर सट्टा लगवा रहे हैं। मौके पर पकडे गए मनीष और वकील तलाशी में मनीष के पास 140 रूपये, एक कागज और पेन व वकील के पास से 160 रूपये एक कागज और पेन बरामद हुए। पूछताछ करने पर दोनों ने सट्टा लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि सट्टेबाजी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...