भभुआ, फरवरी 13 -- अधौरा से आलू की बोरी में छुपाकर बस से ला रहा था अवैध हथियार गिरफ्तारी के बाद अमाढ़ी के कुबेर ने बड़ाप के जोखन का लिया नाम (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को शहर की दक्षिणी सीमा सिवों के पास एक तस्कर को दो अवैध देसी राइफल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव निवासी केशव राम का पुत्र कुबेर राम है। पूछताछ के दौरान कुबेर ने अधौरा थाना क्षेत्र के बड़ाव निवासी देवकुमार सिंह के पुत्र जोखन सिंह का नाम लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जोखन को भी गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एसपी हरिमोहन शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि कुबेर अवैध हथियार बनाने और तस्कर गिरोह का सरगना है। वर्ष 2024 में मिनी गन फैक्ट्री तथा अवैध हथियार बनाने की भारी सामग्री संग अपने गिरोह के अ...