कटिहार, मार्च 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमदाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया पहली गिरफ्तारी कैलाश की हुई। जिसे शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया। कैलाश चौधरी जो बंगाल से शराब लेकर आ रहा था। लेकिन वह पुलिस से बचकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी गिरफ्तारी कपिल की हुए हैं। जो एक कोर्ट वारंटी था। उसे चौक चामा से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर एसआई नंदू राम सहित पुलिस बल मौजूद थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.