शामली, अक्टूबर 4 -- बाबरी में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शमशाद पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस पर उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया। बाबरी पुलिस को हिंड बाबरी मार्ग पर कृष्णा पेट्रोल पम्प के पास शमशाद और नूरहसन पक्ष में हुए झगड़े में छह लोग घायल हो गए थे। इनमें शमशाद पक्ष से चार और नूरहसन पक्ष से दो घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही पक्षों पर पुलिस के साथ भी झगड़े का प्रयास एवं सरकारी कार्य में बाधा ड़ालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शमशाद पुत्र मुस्ताक, मन्नवर, सन्नवर व कैफ पुत्र शमशाद व नूरहसन पुत्र हबीब शाह, इरफ़ान व फुरकान पुत्र नूरहसन सभी निवास...