बांका, जनवरी 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के समीप एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तेतरिया किशनपुर गांव के दिनेश यादव किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के बाद छापामारी दल का गठन किया। सब इंस्पेक्टर बिनोद कुमार अन्य सहयोगियों के साथ तारडीह पुल के समीप पहुंचे वहां उन्होंने दिनेश यादव को पकड़ लिया तथा उसकी जांच की। उसके पास से एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 22 में आरोपी के विरुद्ध गांव की ही सुषमा देवी ...