बांका, दिसम्बर 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में पुलिस ने रविवार की रात में छापामारी कर एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस आदि बरामद किया है। सब इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस दौना गांव के फरार वारंटी मो जुबैर को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी। लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह घर से भाग निकला। छापामारी के क्रम में जब पुलिस ने उसके घर की जांच की तो वहां से एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, एक मोबाइल तथा एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड पर मो फैजान का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने मो फैजान की खोज की लेकिन वह घर में नहीं मिला। पुलिस ने हथियार एवं कारतूस आदि जब्त कर लिया तथा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...