गोरखपुर, नवम्बर 28 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जिगिना वार्ड एक दरवाजे के सामने कोयला लदी पिकअप चोरी हो गई। पुलिस ने दस घंटे में पिकअप बरामद कर ली। एसओ महेश चौबे ने बताया क्षेत्र के जिगिना वार्ड एक निवासी मार्कण्डेय मद्धेशिया जो कोयला का कारोबार करते है। मंगलवार रात को पिकअप पर 13 बोरा कोयला लदा दरवाजे के सामने खड़ा किए थे। बुधवार सुबह जब उठे तो पिकअप दरवाजे पर नहीं थी। पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने संतकबीरनगर मगहर के पास एक पेट्रोल पंप पिकअप को बरामद किया। पेट्रोल पंप पिकअप लावारिस खड़ी मिली। पिकअप को कब्जे में जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.