औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के वंशी गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर लोहे की फुंकनी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वंशी गांव निवासी मिथुन पुत्र लालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसका भाई बलवीर पुत्र लालू ने अपनी पत्नी पारुल उम्र करीब 30 वर्ष के साथ विवाद के दौरान लोहे की फुकनी से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने पुन: जान से मारने की नीयत से सिर के दाहिनी ओर गंभीर वार किया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.