हरदोई, जून 8 -- संडीला। ग्राम खखरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम कुम्भारन खेड़ा निवासी पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद निखिल, मिश्रिलाल और सरजू देवी निवासी खखरा दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.