जहानाबाद, जून 22 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अभियुक्तों के घर को कुर्क किया। थानाध्यक्ष दद्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में दशरथ मांझी के घर कुर्की की। नारायण बीघा गांव से अनूप कुमार के घर को वहीं मिल्की पर गांव से अजय यादव के घर को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से जमानत के बाद ये लोग फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के द्वारा इन लोगों के घरों को कुर्क करने का वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके परिजनों को सूचित किया गया था कि अगर समय रहते पुलिस के समक्ष ये लोग आत्मसमर्पण करते हैं तो उनके द्वारा यह कार्रवाई नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.