रुद्रपुर, जून 2 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने 2.960 किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बागेश्वर से चरस मंगवाकर किच्छा में सप्लाई करता था। आरोपी को पूर्व के एक मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा हो चुकी है। छह महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस हल्द्वानी बाईपास पर डिग्री कॉलेज के निकट गश्त कर रही थी। पुलिस को आदित्य चौक की ओर से एक युवक कंधे पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को 2.960 किलो चरस बरामद हई। आरोपी ने अपना नाम खिलाफ राम पुत्र हरिराम निवासी ग्राम टीक, डोला, कपकोट बागेश्वर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे चरस बदियागांव कपकोट के लड़के बेचने के लिए दे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.