मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना से महज सौ कदम की दूरी पर रिटायर शिक्षिका को झांसा देकर करीब तीन लाख मूल्य के गहने उड़ाने वाले धूर्तों की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला रही है। स्थानीय स्तर पर भी धूर्तों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को तिलक मैदान रोड में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। सभी में बाइक सवार दोनों धूर्तों को भागते हुए देखा गया है। लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। जानकारी हो कि सोमवार की दोपहर को बाइक सवार दो धूर्त खुद को पुलिस कर्मी बताकर रिटायर शिक्षिका से आभूषण उतरवाकर ले उड़े थे। पीड़िता ने नगर थाने में केस दर्ज कराई थी।

हिं...