लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- महेशपुर, संवाददाता। थाना हैदराबाद पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से दो कार, साढ़े तीन सौ लीटर डीजल, दो तमंचे, कारतूस, 5600 नकद, कई पिपिया, ड्रम और कीप आदि बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि थाना हैदराबाद के गांव जियनपुर राम सिंह ने थाने में अपनी पेट्रोल टंकी से डीजल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुकेश सिंह निवासी ग्राम भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली शाहजहांपुर, रोहित कुमार निवासी ग्राम बरगदिया नरायनपुर थाना मोहम्मदी, जावेद बेग निवासी ग्राम अमीरनगर (बरातीलाल) चौराहा थाना मोहम्मदी, कौशल पांडेय निवासी भीखमपुर थाना मितौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे 315...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.