बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना अंतर्गत चकबल्ली दियारा गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर रमाकांत राय के पुत्र झंडू राय को एक देसी कट्टा व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मटिहानी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रामाकांत राय के पुत्र शंभु राय व झंडु राय चकबल्ली दियारा स्थित अपने घर में हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। हथियार दिखाकर लोगों को धमकाते हैं। सूचना पर मटिहानी थानाध्यक्ष, एफएसटी के पुलिस अधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की ओर से शंभु राय व झंडु राय के घर की घेराबंदी की गई। इसमें पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई में वह पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति व घर की विधिवत तलाशी लेने पर घर से एक देसी कट्टा, 11 कारतूस, नौ सूती साड़ी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.