लखनऊ, नवम्बर 26 -- लखनऊ। नाका हिन्डौला पुलिस ने गुम हुआ बैग दो घंटे के भीतर बरामद कर दंपति को सुरक्षित लौटा दिया। बैग में मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी शामिल थी। सौरभ अवस्थी व उनकी पत्नी वर्षा अवस्थी 26 नवंबर की सुबह 7:30 बजे आलमबाग से चारबाग रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान उनका बैग रास्ते में कहीं गिर गया। पुलिस सक्रिय ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बैग को डालीगंज क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर दंपति को सौंप दिया। दंपति ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.