उन्नाव, जनवरी 7 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के उनवा गांव के रहने वाले नफीस पुत्र छोटा को जिला बदर अपराधी घोषित किया गया है। वह जिले के बाहर रहे इसके लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बुधवार को गांव में ढोल नगाड़ा पिटवाकर मुनादी करवाई और ग्रामीणों को आरोपी के बारे में जानकारी देकर उसके गांव आने पर सूचना देने की बात कही। थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी के अनुसार नफीस के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसके चलते उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। बुधवार को पुलिस ने गांव में मुनादी करवाकर उसके जिला बदर किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मुनादी के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति आरोपी के संपर्क में आने या शरण देने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नफीस के संबंध में किसी ...