हाजीपुर, फरवरी 23 -- राघोपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर एलटीएफ राघोपुर एवं रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार की दोपहर में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद टोंक दियारा में संचालित 8 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 18 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उक्त कार्रवाई रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं एएलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.