बगहा, मार्च 5 -- बेतिया। नगर के सर्किट हाऊस चौक पर बारात ले जाने दौरान छावनी की एक महिला के द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस के द्वारा थाने लाए गए दूल्हे को मुक्त कर दिया गया है ।नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के पहली पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने किसी परकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मंगलवार को दिन भर उसका इंतजार किया गया, लेकिन इस मामले की शिकायत करने कोई नहीं आया। इधर बसवरिया मोहल्ले के जिस घर में बारात जा रही थी, वे लोग थाना पार आए थे। वे शादी की तैयारी में हुए खर्च की मांग कर रहे थे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। लड़के पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारी में हुए खर्च को वापस कर दिया। तब वे लोग वापस चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ शिकायत नहीं मिलने पर बॉन्ड भरवा कर दूल्हे को मुक्त कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.