चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- बंदगांव,संवाददाता कराईकेला थाना के सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती व भंडारण को रोकने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में बंदगांव प्रखंड के जरजट्टा जंगल क्षेत्र में छापेमारी की गई। जहां जंगल में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 40 डिसमिल में लगाए गए फसल को टैक्टर से से विनष्ट किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि अफीम की खेती किसी भी दृष्टिकोण से फायदेमंद नहीं है। खेती करने वाले लोगों से अफीम तस्कर ओने पौने भाव में अफीम खरीद कर खुद धनवान हो रहे हैं और उन्हें केस मुकदमा में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि किसान तबके के लोग अफीम की खेती की जगह सब्जी क...