मधुबनी, जून 14 -- लौकही, निज संवाददाता। अंधरामठ थाना पुलिस ने नरही गांव में जमीन खोदकर शुक्रवार को विवाहिता पूनम कुमारी 28 वर्ष के शव को बरामद कर लिया। इस मामले में मृतिका के पति बंधु कुमार राउत के बयान पर अंधरामठ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इसमें मृतिका के पति ने अपने पिता बेचन राउत और पहली पत्नी किरण देवी को नामजद किया है। इसमें उन्होंने दर्शाया है कि उन्होंने दो शादी की थी। पहला शादी गांव में की थी तथा दूसरी शादी वर्ष 2022 में खजौली में की। उसे एक आठ महीने का पुत्र भी था,जिसका नाम बादल था। वह कुछ महीने पूर्व पंजाब कमाने गया था। उसके पिता और उसकी पहली पत्नी ने मिलकर उसकी दूसरी पत्नी पूनम और उसके बेटे की हत्या मारपीट कर 10 जून को कर दी। दोनों मिलकर उसके शव को छिपा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव को बरामद किया गया। फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.