अल्मोड़ा, मार्च 16 -- अल्मोड़ा। भतरौंजखान थाना क्षेत्र से लापता दसवीं की एक छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को एक महिला ने भतरौंजखान थाने में तहरीर देकर छात्रा को तलाशने की करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन पर एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से दिल्ली के बुराड़ी में छापेमारी की और छात्रा को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अमन शर्मा निवासी बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.