फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवादाता। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साइबर ठगी के आरोप में छह आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों की पहचान कुनाल, हीरालाल, सुभाष, जीतू, कमल व राजाराम के रूप में हुई है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसजीएम नगर निवासी एक महिला को ऑनलाइन टास्क देकर करीब एक लाख 44 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने पीड़िता को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर घर बैठे मोटी कमाई करने का झांसा दिया था। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपियों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कुनाल खाताधारक है, वह जयपुर में कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसने कमीशन के लालच में अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.