बिजनौर, अक्टूबर 4 -- पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों संग चौपाल लगाकर सरकार के मिशन शक्ति अभियान को परवान चढ़ाया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और महिला अत्याचार संबंधित हेल्पलाइन की जानकारी साझा की। शनिवार को नांगल क्षेत्र के गांव सुगरपुर बेहड़ा में पुलिस ने गांव की महिलाओं के संग चौपाल लगाकर, मिशन शक्ति अभियान की जानकारी साझा की, इस दौरान सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का नारा लगाते हुए महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति प्रभारी दरोगा उपेंद्र सिंह महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला साइबर सेल के बारे में जानकारी साझा की। महिला आरक्षी पूनम शर्मा, ललिता सिं...