रुद्रपुर, जनवरी 5 -- गदरपुर। पुलिस ने चोरी के चार लैपटॉप के साथ एक बाइक बरामद की है। अंकुर चावला पुत्र तिलकराज चावला निवासी ग्राम बराखेड़ा की तहरीर पर पुलिस ने लैपटॉप आदि सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने दिनेशपुर अंडरपास पर सड़क के किनारे बनी झोपड़ी के निकट से राजू विश्वास निवासी वार्ड छह दिनेशपुर, इन्द्रजीत मंडल पुत्र नारायण निवासी वार्ड 4 दिनेशपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी हुए सामान 4 लैपटॉप और एक बाइक बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.