दरभंगा, मई 3 -- सिंहवाड़ा। स्थानीय पुलिस ने पनिशल्ला चौक पहुंचकर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बाइक लेकर भाग रहे चोरों को पकड़ लिया था। पुलिस ने इस मामले में कमतौल निवासी जावेद शेख एवं कठहलिया निवासी मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मनिकौली निवासी संतोष पाण्डेय ने सिंहवाड़ा थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। बेंता चौक स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर के पुजारी संतोष पाण्डेय ने बताया कि मैं बाइक से अपने घर आया। अपने घर से बाइक से शाम को पनिशल्ला चौक पर गया। पनिशल्ला चौक पर स्थित मिठाई की दुकान में नाश्ता कर निकला तो देखा कि बाइक गायब है। अपने स्तर से खोजबीन की, पर बाइक नहीं मिली। चौक पर पूजा हो रही थी। ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान अचानक दो युवक हमारी बाइक पर सवार होकर आये। भीड़ की वजह से बाइक रुकी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.