हजारीबाग, फरवरी 8 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं थानाप्रभारी बरकट्ठा के तत्वावधान में डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने नशा मुक्ति जागरूकता स्कूली छात्रों और अभिभावकों से नशे के सेवन से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसडीपीओ और थानाप्रभारी ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में समय से अपने अपने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचे। कोई भी अभिभावक नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा अपील किया गया कि नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में हजारीबाग पुलिस को सहयोग करें तथा नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान क...