हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतई की घटनाओं में शामिल छह उचक्कों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खिरगांव मोहल्ला स्थित नमस्कार चौक के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई के 19 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। ये अपराधी शहर के अलग-अलग इलाकों में राहगीरों से मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह सफल कार्रवाई बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाश द्वारा मोबाइल छिनतई की सूचना मिली थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.