मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन मे चलाए जा रहे गुड मॉर्निंग अभियान के तहत सोमवार सुबह चौकी पुलिस व बेवर पुलिस क्षेत्र के ग्राम नगला सुदामा में पहुंची। पुलिस ने जनता से संवाद स्थापित कर हाल चाल जाना और आत्मीयता से कहा गुड मॉर्निंग। चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने ग्रामीणों से क्षेत्र की स्थिति जानी और उन्हें पुलिस की जनसहभागिता योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं व बच्चों को डायल 1090, 112 आपातकाली सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। नंबरों का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस हमेशा तैयार है। चौकी प्रभारी ने कहा अभियान का उद्देश्य जनता और पुलिस के ...